फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवदाह में जा रही मैजिक पलटी, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कोहड़ी खुर्द गांव के पास रविवार को दिन में शवदाह में जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मैजिक सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। मैजिक सवार गांव की एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर दोहरीघाट जा रहे थे।
विज्ञापन

बर्जी गांव निवासीनी रामकली देवी की शनिवार की रात मौत हो गई थी। रविवार की सुबह परिजन व गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर दोहरीघाट जा रहे थे। अभी मैजिक कोहड़ी खुर्द गांव के पास ही पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मैजिक पर सवार दस लोग घायल हो गए, जिसमें कई को गंभीर चोट आई है। चीख पुकार पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त मैजिक से निकाल कर तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।
कंधरापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां आठ की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया गया वहीं दो को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में महात्म (45), केशव प्रसाद (50), मोनू (22), झिनक (25), गणेश (30), रवि (27), वीरू (15), बहादुर (35) व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें