फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: माफिया नंबर वन...एक क्लिक में मिलेगी कुंटू सिंह की पूरी कुंडली, एप में फीड किया डाटा; बताएगा पूरा नेटवर्क

Sat, 15 Nov 2025 05:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: माफिया नंबर वन एक ऐसा एप है, जिसमें अपराधियों की पूरी कुंडली मिल जाएगी। हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट सहित अन्य अपराध में लिप्त माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू का भी नाम इसमें दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में कुंटू सिंह की पत्नी व अन्य लोग। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: यूपी पुलिस नये कलेवर और नई ताकत के साथ दिख रही है। अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई को और तेज करने के लिए यूपी पुलिस की ओर से माफिया नंबर वन एप बनाया गया है। इस एप पर प्रदेश स्तर पर माफियाओं का डेटा अपलोड किया जाता है। इसमें जिले से एक मात्र माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू की पूरी कुंडली अपलोड की गई है। एक क्लिक में पुलिस को पूरी कुंडली मिल जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों की कुंडली ऑनलाइन कर दी गई है। इसी क्रम में प्रदेश स्तर के माफियाओं की भी कुंडली ऑनलाइन की जा रही है। इस तकनीक के जरिए घटना का जल्द खुलासा करने के साथ उसे अंजाम देने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में देर नहीं लगेगी।

पुलिस के निशाने पर कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह, 78 संगीन मुकदमों में नामजद
जनपद और पूर्वांचल के कई जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुंटू सिंह पर आजमगढ़, मऊ, जौनपुर से लेकर लखनऊ तक कुल 78 गंभीर संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित फर्जीवाड़े तक के मामले शामिल हैं। 

पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1992 से 2025 तक कुंटू सिंह के खिलाफ हत्या, प्रयास हत्या, डकैती, रंगदारी, आपराधिक षड्यंत्र जैसे दर्जनों मामलों में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ से लेकर लखनऊ तक फैला नेटवर्क
सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि अपराधी कुंटू सिंह के खिलाफ सबसे ताजा मामला 2025 में कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उसका नेटवर्क आजमगढ़ से लेकर लखनऊ तक फैला हुआ है। इससे पहले 2023 और 2024 में भी उस पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें