फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर कोर्ट में माफिया मुख्तार की हुई वर्चुअल पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी की शुक्रवार को जिले के गैंगेस्टर कोर्ट में वर्चुअल पेेेशी हुई। मुख्तार के अलावा गैंगेस्टर के इस मामले में विभिन्न जेलों में बंद चार और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पेेेेशी के दौरान मुख्तार ने बांदा जेल में मैनुअल के हिसाब से सुविधाएं न मिलने और उत्पीड़न का आरोप लगाया। न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तारीख 27 जुलाई तय की है।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में एक सड़क निर्माण के ठेके को लेकर ठेकेदार पर हमला हुआ था, जिसमें गोली लगने से दो मजदूर घायल हुए थे। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी व उनके सहयोगियों का नाम सामने आया। इस पर जनपद पुलिस ने मुख्तार व उनके गुर्गों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया। शुक्रवार को इसी मामले में मुख्तार व उनके गुर्गों की पेशी थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को मुख्तार अंसारी बांदा जेल से पेश हुए। उन्होंने पेशी के दौरान बांदा जेल प्रशासन पर सुविधाए न उपलब्ध कराने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मुख्तार के अलावा बुलंदशहर जेल में बंद श्याम बाबू पासी, गाजीपुर जेल में बंद राजन पासी, आजमगढ़ जेल में बंद राजेंद्र पासी व अभिषेक की भी शुक्रवार को गैंगेस्टर कोर्ट में पेशी हुई। विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि गैंगेस्टर के इस मामले में न्यायाधीश ने पेशी की अगली तारीख 27 जुलाई नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें