पेशी पर कासगंज से आने के बाद फैसला आने तक तक कुंटू सिंह को जिले में रोकने का निर्देश भी न्यायाधीश ने दिया है। जिसके चलते कुंटू सिंह अब सात अप्रैल तक आजमगढ़ कारागार में ही रहेगा। उक्त मुकदमों में कई अभियुक्त अभी तक फरार चल रहे है। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि फरार अभियुक्तों की पत्रावली अलग कर कुख्यात कुंटू सिंह पर फैसला आ जाएगा।