फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: माफिया अखंड सिंह की दो करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, अजीत सिंह हत्याकांड में है मुख्य आरोपी

Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

लखनऊ के कठौता चौराहे पर हुए मऊ के मोहम्मदाबाद ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल अखंड सिंह की लगभग दो करोड़ की संपत्ति जब्त होगी। पुलिस महकमे द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार की शाम जब्तीकरण का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
अखंड प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कठौता चौराहे पर हुए मऊ के मोहम्मदाबाद ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल अखंड सिंह की लगभग दो करोड़ की संपत्ति जब्त होगी। पुलिस महकमे द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार की शाम जब्तीकरण का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


अखंड  पर अजीत हत्याकांड के अलावा वाराणसी में हुए ट्रांसपोर्टर हत्याकांड का भी आरोप है। 6 जनवरी को लखनऊ के कठौता चौराहे पर हुए अजीत सिंह हत्याकांड में अखंड प्रताप सिंह माफिया ध्रुव कुमार सिंह के साथ मुख्य आरोपी है। अजीत की हत्या के लिए अखंड ने ही शूटरों का इंतजाम किया था। अखंड पर भी गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमा काफी दिनों से सक्रिय है। इसके तहत अखंड ने अपराध की दुनिया से अकूत संपत्ति अर्जित की है। पुलिस महकमे ने ऐसी लगभग दो करोड़ से अधिक के संपत्ति का ब्यौरा एकत्र कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित किया था। इस पर जिलाधिकारी ने सोमवार की देर शाम जब्तीकरण का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मेंहनगर तहसील क्षेत्र के जमुवा गांव स्थित गाटा संख्या 410 रकबा 11.265 हेक्टेयर मे से 3.522 हेक्टेयर भूमि जो शिव कुमारी साहब शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के नाम है और जिसे अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नाम से क्रय की गई है अनुमानित लागत 10918200 रुपये, ग्राम नदवा के गाटा संख्या 157 के रकबा 1.477 हेक्टेयर में से 0.155 हेक्टेयर अनुमानित लागत 480500, ग्राम नदवा के गाटा संख्या 172 रकबा 1.851 हेक्टेयर में से 0.056 हेक्टर जो वंदना सिंह पत्नी अखंड प्रताप सिंह के नाम है।

अनुमानित लागत 173600 रुपये मात्र व जमुवा में गाटा संख्या 418 रकबा 2.416 व गाटा संख्या 417 रकबा 2.46 तथा गाटा संख्या 410 रकबा 11.256 हेक्टेयर में से 2.137 हेक्टेयर जो वंदना सिंह पत्नी अखंड प्रताप सिंह के नाम है अनुमानित कीमत 6624700 रुपये है को जब्त करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अखंड के लगभग दो करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त करने का आदेश हो गया है एक-दो दिन में ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें