फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बोले- अनुसू्चित जाति विरोधी सरकार बर्दाश्त नहीं, जहां भी शोषण होगा वहां पार्टी मौजूद रहेगी 

Mon, 12 Jul 2021 10:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

अाजमगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अनुसूचित जाति का जहां भी शोषण होगा कांग्रेस पार्टी वहां मौजूद रहेगी। प्रदेश सरकार गरीबों और अनुसूचित जातियों की विरोधी है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के जहानागंज के गोधौरा में दलित महापंचायत में लोगों को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अनुसूचित जाति का जहां भी शोषण होगा कांग्रेस पार्टी वहां मौजूद रहेगी। प्रदेश सरकार गरीबों और अनुसूचित जातियों की विरोधी है। ऐसी सरकार को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। वे आजमगढ़ के जहानागंज विकास खंड के गोधौरा गांव में कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को आयोजित दलित महापंचायत में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जहां भी अनुसूचित लोगों के घर जाते हैं। ऐसा करने पर यह सरकार हमें गिरफ्तार करवा लेती है। पीड़ित और उसके परिवार से मिलने नहीं तक दिया जाता है। गोधौरा गांव के अनुसूचित जाति के लोगों का क्या दोष था। रिकाउंटिंग की मांग करने पर उनके घर तोड़ दिए गए। लोगों के परिवार की महिलाओं को जेल में भेजा गया, यह हमें बर्दाश्त नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

हम कन्हैया राव के साथ हैं और रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राऊत ने कहा कि जब गरीबों और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार होता है, बहन मायावती अपने घर से बाहर तक नहीं निकलती हैं। कांग्रेस ही हमेशा उनकी लड़ाई लड़ने के लिए आगे आती है। चाहे आजमगढ़ हो या हाथरस या प्रदेश के किसी अन्य जगह की घटना हो हर जगह गरीबों और दमित लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी है और रहेगी।

संघ प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदू मुसलमान का डीएनए एक है। तब यह सोच कहां गई थी, जब हाथरस में एक लड़की को बलात्कार के बाद जिंदा जलाया जाता है। इस दौरान पंजाब के मंत्री राजकुमार, शाहनवाज, मनोज यादव, उदित राज, जावेद मंदे, जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राज कुमार कन्नौजिया और संचालन जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें