आजमगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की है। वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस टीम पैनी निगाह लगाए हुए हैं।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले राम प्रसाद नाम के एक युवक ने आरके भारती आजमगढ़ के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई है। उसके द्वारा अपनी आईडी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसपी आरए चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस अपनी पैनी निगाह बनाए हुए है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।