फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड : लखनऊ पुलिस ने तामील कराया वारंट बी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह रहे अजीत सिंह की हत्या के आरोपी प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह पूछताछ के लिए जल्द लखनऊ ले जाए जा सकते हैं। लखनऊ पुलिस ने आजमगढ़ जिला जेल में बंद इन दोनों अपराधियों को ले जाने के लिए वारंट बी मंडलीय कारागार में तामील करा दिया है। जेल प्रशासन की ओर से दोनों को कुख्यातों को लखनऊ भेजने की अनुमति के लिए स्थानीय कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद एक-दो दिन में लखनऊ पुलिस के यहां फिर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में जिले के दो शातिर अपराधी नामजद है। इसमें टॉप टेन सूची में शामिल कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के अलावा वाराणसी में हुए ट्रासंपोर्टर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अखंड प्रताप सिंह शामिल हैं। ये दोनों शातिर अपराधी वर्तमान में आजमगढ़ जिला कारागार में निरूद्ध हैं। ध्रुव कुमार सिंह कुंटू तत्कालीन बसपा विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। दोनों को रिमांड पर लेने की कवायद में लखनऊ पुलिस जुटी हुई है। कुछ दिनों पहले लखनऊ पुलिस ने कोर्ट से वारंट बी प्राप्त कर लिया था। इसे दो दिन पहले मंडलीय कारागार में तामील करा दिया गया है। जेल प्रशासन की ओर से दोनों को लखनऊ भेजने के लिए स्थानीय कोर्ट से अनुम ति के लिए आवेदन दाखिल किया गया है। अनुमति मिलते ही लखनऊ पुलिस कभी भी दोनों कुख्यातों को ले जाने के लिए जिले में धमक सकती है।
लखनऊ पुलिस ने वारंट बी तामील कराया है। स्थानीय कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने का बाद लखनऊ पुलिस दोनों आरोपियों को ले जाएगी।
श्रीधर यादव, जेलर, मंडलीय कारागार
अजीत हत्याकांड में चार्जशीट तैयार करने के लिए लखनऊ पुलिस ने वारंट बी हासिल कर उसे मंडलीय जेल में तामील कराया है। दोनों आरोपी यहां की जेल में हैं और अन्य मुकदमों में आरोपी हैं। इसलिए स्थानीय कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। अनुमति के बाद लखनऊ पुलिस उन्हें ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें