फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर उपलब्ध कराने वाला उधम भी आजमगढ़ जेल में

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कुख्यात कुंटू सिंह और अखंड प्रताप से पूछताछ के बाद लखनऊ पुलिस ने आजमगढ़ जेल से अजीत हत्याकांड के तार जुड़े होने की पुष्टि की है। यह भी स्पष्ट हो चुका है कि अजीत सिंह की हत्या के लिए शूटर की व्यवस्था आजमगढ़ जेल में बंद पश्चिम यूपी के माफिया उधम सिंह ने ही की थी। इस खुलासे के बाद लखनऊ पुलिस अब उधम सिंह पर शिकंजा कस सकती है।
विज्ञापन

उधम सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी है। वह करीब डेढ़ साल से आजमगढ़ जेल में है। यहीं जेल में उसकी दोस्ती कुंटू सिंह से हुई। इसके बाद अखंड भी इनसे जुड़ गया। अजीत सिंह सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड का मुख्य गवाह था, जिसके चलते वह कुंटू का दुश्मन तो था ही। वहीं जेल में कुछ साल पूर्व हुए बवाल में अजीत ने अखंड प्रताप के विरोधी बंदियों की मदद की थी जिससे वह अखंड का भी दुश्मन हो गया। इसके बाद कुंटू व अखंड ने उधम से हाथ मिला कर अजीत सिंह की हत्या की साजिश जेल में ही रची। रिमांड के दौरान अखंड व कुंटू ने लखनऊ पुलिस को बताया कि शूटर उधम सिंह ने उपलब्ध कराए थे। अजीत हत्याकांड में उधम का नाम आने के बाद जिला जेल में हलचल फिर तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि लखनऊ पुलिस जल्द ही उधम को भी रिमांड पर ले सकती है। वैसे जेल महकमा इस मुद्दे पर अभी कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें