फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 70 करोड़ से बदले जाएंगे एलटी और हाईटेंशन तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल में जर्जर हो चुके हाईटेंशन, एलटी तारों को बदला जाएगा। इसके अलावा पॉवर हाउसों की खराब हो चुके वीसीबी, अर्थिंग,एलटी एसीबी, आरएमयू के स्थान पर नए लगाए जाएंगे। बिजली निगम ने इसके लिए 70 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है।
विज्ञापन

मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ और बलिया में करीब 14 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए 11 विद्युत वितरण खंड बनाए गए हैं। विद्युत आपूर्ति के लिए हर जगह 33 केवी, 11 केवी और एलटी तार लगे हुए हैं। कई जगहों के हाईटेंशन और एलटी तार जर्जर हो चुके हैं। इसके अलावा कई पावर हाउस के उपकरण भी जर्जर हैं।
इसके कारण निगम को बिजली आपूर्ति करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बिजनेस प्लान में सभी जर्जर तारों और पॉवर हाउस के खराब उपकरणों को बदलने के लिए निगम ने मंडल के सभी वितरण खंडों से प्रस्ताव मांगा था। मंडल के 11 वितरण खंडों से 229 स्थानों पर 33 केवी, 323 स्थानों पर 11 केवी के जर्जर तारों को बदलने और 785 जगहों पर एलटी तारों को हटाकर केबल लगाए जाने का प्रस्ताव आया है। इसके अलावा वितरण खंडों के अंतर्गत आने वाले पॉवर हाउस में वीसीबी, एलए, अर्थिंग, सीआरपी, टेललेस यूनिट, एलटी एसीबी, आरएमयू आदि बदलने और लगाने के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इस पर 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निगम की तरफ से इसका प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। यह कार्य होने के बाद उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति में आसानी होगी।
विज्ञापन

000

जर्जर हाईटेंशन, एलटी तारों और उपकरणों को बदलने के लिए बिजनेस प्लान में वितरण खंडों से प्रस्ताव मांगा गया था। सभी जगहों से 70 करोड़ का प्रस्ताव आया है। इसे स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- राजेश तिवारी, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें