सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद वह दोबारा तमंचा लोड करने लगा। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पूछताछ में आरोपी ने महिला पर हमले की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात के बाद वह पुलिस से बचने के लिए छिपा हुआ था और मौका मिलते ही फरार होने की योजना बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस, 220 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस टीम पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने के आरोप में उसके खिलाफ एक अन्य प्राथमिकी भी दर्ज किया गया है। बताया कि घटनास्थल से वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।