फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत की दुहाई दी तो प्रेमिका के पिता पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी मंगलवार की रात दूसरे युवक के साथ कर देने से नाराज प्रेमी बुधवार की अलसुबह प्रेमिका के घर पहुंच गया और रिवाल्वर लहराते हुए प्रेमिका के पिता को धमकी दी कि शादी भले ही हो चुकी है, लेकिन दुल्हन की विदाई हमारे साथ ही होगी, अन्यथा खून की नदी बह जाएगी। प्रेमिका के पिता ने हाथ जोड़कर अपने इज्जत की दुहाई दी तो सनकी प्रेमी ने उस पर रिवाल्वर तानते हुए फायर कर दिया। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और प्रेमी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। गांव वालों के चंगुल से युवक को छुड़ाकर थाने लाई। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने घर चली गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राकेश सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुशील प्रजापति पुत्र अशोक है। वह अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। सुशील का अपने ही गांव में एक गैरबिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार के लोग इसके खिलाफ थे। घरवालों ने युवती की शादी किसी दूसरे से तय कर दी। मंगलवार की शाम को उसकी प्रेमिका की बारात आई। रात को शादी का कार्यक्रम संपन्न हो गया। बुधवार को दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे पहले बुधवार की अलसुबह सुशील अपने हाथ में रिवाल्वर लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। युवती के पिता को बुलाकर धमकी दी कि तुम्हारे बेटी की विदाई हमारे साथ होगी। सुशील की इस हरकत से नाराज युवती के पिता हाथ जोड़कर अपने इज्जत की दुहाई देने लगा। जबकि सुशील अपनी जिद पर अड़ा हुआ था। बात नहीं बनने से नाराज सुशील ने युवती के पिता पर रिवाल्वर तानकर गोली चला दी। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। सुशील की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर सुशील के विरुद्ध हत्या का प्रयास, धमकी देने, हंगामा करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें