फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक सवार दंपती से सरेराह छिनैती, विरोध करने पर मारपीट, लाखों के गहने और मोबाइल ले भागे बदमाश

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के शेखुदासपुर गांव निवासी संतोष यादव (30) पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भड़सारी-कटात मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दंपती को तमंचा सटाकर महिला के गले से चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी उतरवा लिया। 
विज्ञापन
छिनैती की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बाइक सवार पति-पत्नी से सरेराह छिनैती की घटना सामने आई है। बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर  लाखों के गहने और मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। युवक को मारपीट कर घायल भी कर दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भड़सारी-कटात चक कटात गांव स्थित माइनर के पास घटी घटना से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


पुलिस छानबीन में जुट गई है। शेखुदासपुर गांव निवासी संतोष यादव (30) की पत्नी बरदह थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव  स्थित मायके में थी। सोमवार सुबह संतोष अपनी पत्नी को मायके से बाइक पर बैठा कर घर लौट रहा था। दोनों मेंहनगर वाया गोसाई की बाजार मार्ग पर स्थित भड़सारी-कटात चक कटात गांव के बीच स्थित माइनर पर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

तमंचे की मुठिया से सिर पर किया वार
बदमाशों ने दंपती को तमंचा सटा दिया और महिला के गले से चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी उतरवाने लगे। संतोष ने विरोध किया तो तमंचे की मुठिया से सिर पर प्रहार कर उसे घायल भी कर दिया। इसके बाद जेवरात के अलावा मोबाइल छीन कर बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के बाद संतोष ने किसी राहगीर को रोक कर उसके मोबाइल से यूपी 112 और मेंहनगर पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े छिनैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें