फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: लालगंज सीट पर सपा ने खोले पत्ते, दरोगा प्रसाद सरोज पर 5वीं बार जताया भरोसा

Sat, 16 Mar 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Lalganj SP Candidate Daroga Prasad Saroj : सपा ने आजमगढ़ जिले के लालगंंज लोकसभा सीट से पांचवीं बार दरोगा प्रसाद सरोज को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने पिछला चुनाव हारने वाली नीलम सोनकर को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
दरोगा प्रसाद सरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की लालगंज लोकसभा की सुरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने इस सीट से दो बार सांसद रहे दरोगा प्रसाद सरोज को पांचवीं बार उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


लालगंज तहसील क्षेत्र के सोफीपुर पटुआस गांव निवासी दरोगा प्रसाद सरोज 1996 में राजनीति में कदम रखा। सपा के टिकट पर पहली बार चुवाव मैदान में उतरे लेकिन उन्हें बीएसपी के डॉ. बलिराम से हार का सामना करना पड़ा। 

1998 के चुनाव में सपा ने एक बार फिर से दरोगा प्रसाद सरोज को इस सीट से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने पार्टी के विश्वास को मजबूत करते हुए पहली बार सांसद बने। 
विज्ञापन


1999 में एक बार फिर वह सपा के टिकट पर मैदान में उतरे लेकिन इस बार उन्हें हार झेलनी पड़ी। 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर मैदान में उतरे दरोगा प्रसाद सरोज दूसरी बार सांसद बने। एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए अपना उम्मीद उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें