फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एलआईयू के डिप्टी एसपी की बोलेरो खंभे से टकराई, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में बुधवार देर रात जौनपुर से आजमगढ़ जा रही पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी एलआईयू) प्रज्ञान अजय त्रिपाठी की बोलेरो गाड़ी विद्युत खंभे से टकरा गई। हादसे में पुलिस उपाधीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मुहम्मदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से भी चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
वर्तमान में उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गंभीरपुर थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि सड़क हादसे में पुलिस उपाधीक्षक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें