फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक करोड़ की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; चंडीगढ़ से जा रहे थे बिहार

Tue, 14 Oct 2025 01:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 4781 लीटर विदेशी शराब के साथ कंटेनर जब्त किया गया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने एक कंटेनर से 4781.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो अंतर्राज्यीय तस्कर भीमा राम (25) और योगेश कुमार (24), निवासी बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 13 अक्तूबर को यह कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार कन्नौजिया और एसटीएफ निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में बड़ी मात्रा में शराब बिहार भेजी जा रही है। टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 232 किमी टोल प्लाजा के पास वाहन को रोक लिया। 

तलाशी में एक ही ब्रांड की शराब की 537 पेटियां मिलीं, जिनमें 2724 बोतलें 750 मि.ली., 4032 बोतलें 375 मि.ली. और 6816 बोतलें 180 मि.ली. शामिल थीं। जांच में खुलासा हुआ कि शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड और वाहन के चेसिस नंबर में फर्जीवाड़ा किया गया था। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे आशु और राहुल नामक तस्करों के कहने पर चंडीगढ़ से बिहार शराब ले जा रहे थे। उनके पास से 4600 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और कंटेनर वाहन जब्त किया गया। इस संबंध में थाना कंधरापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें