स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र मार्टीनगंज को सूचना देकर बिजली कटवाई। बिजली कटने के बाद रविंद्र बिजली के पोल से नीचे आ गिरा। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिवार को दी। मौके पर परिजन पहुंच गए, उधर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध करने लगे। परिजन शव को गांव में ही रखकर विद्युत कर्मियों और अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंचे दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने पीड़ितों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। करीब एक बजे उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज नंदिनी शाह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करके परिवार के लोगों को समझा कर शव को थाने पर ले चलने को कहा। परिजन उनकी बात को मान कर थाने पर ले गए। पत्नी सरिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक के पास दो बच्चे हैं।