फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंचायतों की तरह स्कूलों को मिलेगी स्वच्छता रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम पंचायतों की तर्ज पर अब सभी विद्यालयों की भी स्वच्छता रैंकिंग निर्धारित होगी। इसमें उच्च रैंकिंग वाले विद्यालयों को राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों को स्वयं का मूल्यांकन करना होगा। इसके लिए विद्यालयों को एसएचवीआर (स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग) पोर्टल या मोबाइल एप पर 30 सितंबर तक स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करनी होगी। प्रोजक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक विद्यालयों में जल और स्वच्छता आधारित सुविधाओं पर खासा जोर दिया जा रहा है। विद्यालयों को स्वमूल्यांकन के आधार पर 60 निर्धारित मानकों पर खरा उतरना होगा। पूरे अभियान को पांच घटकों जल, शौचालय, हाथ धुलाई, संचालन व अनुरक्षण, व्यवहार परिवर्तन, क्षमता निर्माण व मिशन लाइफ के अनुरूप हरित पहल पर बांटा गया है।
विज्ञापन


यह है समय सीमा
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में शामिल होने के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह तक विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। वहीं अक्तूबर के अंत तक जिला स्तर पर विद्यालयों का मूल्यांकन के लिए आकलन करना होगा। नवंबर 2025 के प्रथम सप्ताह तक राज्य व संघ राज्य क्षेत्र के लिए विद्यालयों का नामांकन किया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह तक राज्य व संघ राज्य क्षेत्र स्तर पर विद्यालयों का मूल्यांकन होगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक राष्ट्रीय स्तर के लिए विद्यालयों का नामांकन किया जाएगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से फरवरी के दूसरे सप्ताह तक राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालयों के प्रशस्ति पत्र के लिए क्रॉस वेलिडेशन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह की तिथि की घोषणा की जाएगी।
अधिक से अधिक विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। सभी विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। - उपेंद्र कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें