फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ तक की मान्यता, हाईस्कूल तक संचालित होता मिला विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बड़े पैमाने पर मान्यता के विपरीत विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे ही एक विद्यालय को मान्यता के विपरीत चलते मिलने पर एडीआईओएस की ओर से विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक विरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को मुहम्मदपुर विकास खंड के रानीपुर रजमो स्थित मार्डन ग्रीन वैली अकादमी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विद्यालय को बेसिक शिक्षा परिषद से कक्षा आठ तक की मान्यता मिली हुई है। लेकिन वहां कक्षा नौ और 10 का भी संचालन किया जा रहा था। उन्होंने प्रबंधक व प्रधानाचार्य को तत्काल इन मान्यता के विपरीत संचालित कक्षाओं को बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी कक्षाओं का संचालन किया जाता है तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें