बेड की कमी के बीच किसी तरह सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फिलहाल सभी झुलसे लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। झुलसे लोगों में करिश्मा (22), सुशीला (30), रेशमा (18), सुशील (35), इंद्रजीत (50), मूलादेवी (34), चंद्र (18), सरिता (45), शारदा (35), चंद्रकला (36), प्यारी (40) समेत तीन अन्य शामिल हैं।
बलिया के पकड़ी गांव निवासी छह महिलाएं शनिवार दोपहर धान की रोपाई कर रही थीं। अचानक बादल घिरे और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। महिलाएं बारिश से बचने की जुगत में जुटी थीं तभी खेत में तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। चपेट में आने से कोशली देवी (45) पत्नी दुखंती, मंशा देवी (50) पत्नी श्रीकांत, चंदा (19), आयना (20) और सविता (18) झुलस हो गईं।
आननफानन ग्रामीणों ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल कोशली देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य का इलाज जारी है।