फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 13 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस ने कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। ये सभी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शामिल थे, जिनपर कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल 29 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिन लाेगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उनमें जयराम यादव निवासी बंहौर (लक्षनपुरा) थाना मुबारकपुर, मदन निवासी मोहब्बतपुर (रौजा), थाना मुबारकपुर, अब्दुल समद निवासी इब्राहिमपुर, थाना मुबारकपुर, मनोज यादव निवासी गण्डी, थाना फूलपुर, मनोज सिंह निवासी पाही जमीन, थाना मुबारकपुर, मुहम्मद आजम निवासी भावारायपुर पट्टी टंडन राय, थाना बिलरियागंज, इरफान अहमद निवासी पुरानुरम फूलपुर, जिलेदार यादव निवासी बैसर संसारपुर, थाना निजामाबाद, थाना फूलपुर, राहुल सिंह निवासी पाही जमीन पाही, थाना मुबारकपुर, राम सेवक चौहान निवासी आलमपुर, थाना अहरौला, राम सुरेश निवासी गोसड़ी निवासी कोइलारी, थाना जहानागंज शामिल हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास शस्त्र रखना जनसुरक्षा के लिए खतरा है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें