फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने को घर दस्तक दे सकती है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर गांवों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है, वहीं जिला व पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए लाइसेंस धारकों से शस्त्र जमा कराने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। ऐसे में यदि आपके पास भी शस्त्र है तो मालखाने में अथवा शस्त्र की दुकानों पर उसे जमा करा सकते हैं। शासन से मिले निर्देश के बाद कभी भी शस्त्र को जमा कराने पुलिस आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण किया जा चुका है। जिले में कितने ब्लाकों के प्रमुखों व ग्राम पंचायतों में प्रधानों के आरक्षित पदों की संख्या भी निर्धारित की जा चुकी है। उधर, पंचायत चुनाव नजदीक आते देख अब लाइसेंस धारकों से असलहा जमा कराने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। ऐसे लाइसेंस लाइसेंसधारक जिनको लेकर शांति भंग की आशंका हो, उनके शस्त्र प्राथमिकता के आधार पर जमा कराए जा सकते हैं। शस्त्र जमा कराने की सूचना हर सप्ताह शनिवार को शासन एवं पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी। मालखाने एवं शस्त्र की दुकानों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिले में असलहों का लाइसेंस लेने वाले कुल 17 हजार 944 लोग हैं। शासन स्तर से मिले निर्देश के बाद प्रशासन ने लाइसेंसी असलहे जमा कराने की तैयारी तेज कर दी है। प्रशासन की तरफ से पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया है कि लाइसेंसधारकों के शस्त्र जल्द से जल्द मालखाना अथवा शस्त्र की दुकानों पर जमा कराएं।
आपराधिक छवि वालों के लाइसेंस निरस्त होंगे
आजमगढ़। पंचायत चुनाव के मद्देनजर आपराधिक छवि वालों के लाइसेंस शस्त्र अधिनियम में लंबित कार्रवाई का विवरण गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय को 20 फरवरी तक उपलब्ध कराया जाना है। सभी थानाध्यक्षों को डीएम के यहां प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके क्षेत्र में कोई आपराधिक छवि वाला लाइसेंसी असलहा रखने वाला नहीं है। यदि है तो उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की सूचना डीएम कार्यालय को भेजनी होगी। इसके बाद उस व्यक्ति के असलहे का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें