ेंहनगर के खुंदपुर में बसपा नेता कलामुद्दीन के जनाजे उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : AZAMGARH
कलामुद्दीन को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
जनाजे में शामिल हुए सभी दलों के नेता, गांव के कब्रिस्तान में किया दफन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहनगर। बसपा नेता कलामुद्दीन को बुधवार को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी दलों के नेता शरीक हुए। फोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर रात बसपा नेता का शव उनके घर पहुंचा था। उनको खिराज-ए-अकीदत पेश करने वालों का तांता लगा रहा। बुधवार की सुबह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बसपा नेता का शव गांव के ही कब्रिस्तान में दफन किया गया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव निवासी बसपा नेता कलामुद्दीन को सोमवार की शाम गांव के पास ही बदमाशों ने गोली मार दी थी। उन्हें सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गी। मंगलवार को वाराणसी में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। देर रात शव गांव पहुंचा। गांव में शव पहुंचने की खबर के बाद गांव में भीड़ जुटने लगी। बुधवार को सुबह 10 कलामुद्दीन का जनाजा निकली, जिसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। इसमें बसपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद गौतम, सांसद संगीता आजाद, विधायक अरिमर्दन आजाद, पूर्व सांसद डॉ बलिराम, दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक विद्या चौधरी, बेचई सरोज, बाबा पठान, शाह आलम फराही, जमाल खान आदि शामिल रहे। गांव के ही कब्रिस्तान में कलामुद्दीन को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कलामुद्दीन सात भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मुखिया थे।