फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते एलआईसी कर्मचारी

विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा कार्यालय पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यालय गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस बीच कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांग उठाई। साथ ही मांगें पूूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। धरना-प्रदर्शन में क्लास एक, दो व तीन के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बृहस्पतिवार को कार्यालय के गेट पर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कार्यालय के गेट पर एकत्रित होकर कर्मचारियों और अधिकारियों ने नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष अजय ने कहा कि एलआईसी कर्मचारियों का वेतन पुननिर्धारण शीघ्र किया जाए। नई पेंशन स्कीम एनपीएस को वापस लिया जाए। सभी कर्मचारियों के लिए 1995 की पेंशन स्कीम को लागू किया जाए। इस अवसर पर गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के इकाई मंत्री प्रियतोष सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें