फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा किनारे झाड़ी में मिले पत्र, डाकिया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। पखनपुर स्थित शमशान घाट के पास तमसा नदी किनारे झाड़ी में अहरौला पोस्ट ऑफिस पर भेजा गया मैकबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक व पॉलीसी बांड सहित अन्य महत्वपूर्ण पत्र फेंके गए थे। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी प्रवर डाक अधीक्षक को हुई तो उन्होंने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि ग्रुप डी के एक कर्मचारी ने ही इसे फेंका है। विभाग ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक अहरौला पोस्ट आफिस से करीब दो किमी दूर तमसा नदी किनारे डाक विभाग के कई जरूरी अभिलेख फेके मिले। आसपास गांव के लोगों ने कागजात का जखीदा देख उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मंच गया। हालांकि अभिलेखों व कागजातों में आसपास के लोगों का नाम व एड्रेस अंकित था। उसमें ज्वाइनिंग लेटर से संबंधित भी कागजात बताए जा रहे हैं। ऐसे में साफ है कि डाक विभाग द्वारा कई लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसकी जानकारी जब प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्या को हुई तो वह तत्काल तमसा नदी किनारे पहुंचे और झाड़ी में फेके गए अभिलेखों को बराम किया और मामले की जांच शुरू करा दी। योगेंद्र मौर्या ने बताया कि अहरौला डाक घर में तैनात एक ग्रुप डी का कर्मचारी सूरज है जिसने यह अभिलेख यहां फेके हैं। इस लापरवाही पर उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की अभी जांच चल रही कि वह अभिलेख क्यों यहां फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें