फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई को भेजा पत्र

Wed, 19 Jul 2017 12:10 AM IST
azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मार्टीनगंज में आयोजित तहसील समाधान दिवस में  सात विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने सभी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
 सगड़ी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील में मंगलवार को उपजिलधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान 72 मामले आए और चार का निस्तारण हुआ। फूलपुर संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 68 मामले आए। जिसमें दो का निस्तारण किया गया। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज कपिलदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 11 मामले आए। लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान तहसील दिवस पर अनुपस्थित रहे एसओ गंभीरपुर, बरदह, खंड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर, ग्रामीण अभियंत्रण, विद्युत, पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज ने उक्त लोगों के खिलाफ  कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।लालगंज संवाददाता के अनुसार तहसील समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर 39 प्रार्थना मामले आए। इसमें चार मामले निस्तारित हुए।इस दौरान खनियरा गांव के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांवरियों ने गांव में स्थित मंदिर पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें