वसीम रिजवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को दिया ज्ञापन
फोटो संख्या-15
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह और प्रदेश युवा अध्यक्ष नूरुलहुदा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि सैयद वसीम रिजवी निवासी काश्मीरी मुहल्ला, सहादतगंज लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि रिजवनी ने मुस्लिम समाज और इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक और गलत बयानबाजी की जाती है। जिसके कारण माहौल खराब होने का खतरा बना रहता है। यह आरोप भी लगाया गया है कि वसीम रिजवी ने इस बार धार्मिक ग्रंथ कुरआन शरीफ का अपमान किया है। धार्मिक वैमनस्य फैलाने की नियत से इसकी कुछ आयतों को हिंसा से जोड़कर आपत्तिजनक बयान दिया गया है। इसके चलते उनकी भावनएं आहत हुई हैं। कौंसिल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, शहबाज अहमद शाह, आरिफ, अब्दुल्लाह शेख, नगर अध्यक्ष मोहम्मद नफीस अहमद आदि शामिल हैं।