फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर की खस्ताहाल सड़कों के लेपन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल घुट्टूर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया। जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की गई । पद्माकर लाल वर्मा ने बताया कि शहर के सब्जीमंडी से कटरा, बदरका-पांडेय बाजार तिराहा, बदरका से आराजीबाग, ज्योति निकेतन से डा. सलमानी के दवाखाना, दलालघाट से कोट से चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा हर्रा की चुंगी तक आदि सड़कों की हालत खराब है। इस तरफ किसी भी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस बाबत कई बार नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी से शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों ने उक्त समस्या से शहर वासियों को शीध्र ही निजात दिलाने की मांग की। आरोप लगाया कि खस्ताहाल सड़कों के लिए सड़कों पर अनावश्यक धूल आदि का जमाव रहता है। इसके कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ख्वाजा सैबउल्ला, जिला महामंत्री सुआल प्रसाद गोंड, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें