अतरौलिया में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद
आजमगढ़। लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को जिले की मार्टीनगंज, मेंहनगर और फूलपुर तहसील में भी लेखपालों ने कार्यबहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया।
मार्टीनगंज में लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर एसडीएम बलराम गुप्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष गोविंद सोनी ने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं।
मेंहनगर में भी लेखपाल सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरने पर रहे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने कहा कि शासन स्तर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उनमें आक्रोश है।
फूलपुर में अध्यक्ष विशाल सिंह चंदेल के नेतृत्व में कार्यबहिष्कार कर एसडीएम निकेत वर्मा को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। मांगें पूरी न होने पर 24 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। कार्यबहिष्कार से राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित रहा। संवाद
अतरौलिया में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद