आजमगढ़। लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील स्तरीय कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और सरकार को चेतावनी दी। लेखपालों ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जिसमें अपनी आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांगों में एसीपी विसंगति, वेतन ऊंच्चीकरण, पेंशन विसंगति, यात्रा भत्ते का दो पहिया वाहन के लिए निर्धारण, राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2018 को प्रख्यात किया जाना आदि शामिल है। उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर मांगपूरी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर विशाला धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अंजनी कुमार तिवारी, दिनेश कुमार, महेंद्र कुमार, अजय गुप्ता, वरुण कुमार, डाली यादव, सिवानी सिंह, ममता रानी, अभिषेक सिंह सहित समस्त लेखपाल उपस्थित थे । मेजवां संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा फूलपुर द्वारा आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन रहा। इस दौरान लेखपालों ने शासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अध्यक्ष शकील अहमद कहा कि 10 दिसंबर से कार्यो का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार मांगो को पूरा नही कर रही है। तो 13 दिसम्बर से26 दिसम्बर तक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संचालन अनिल ने किया। इस मौके पर समर जीत यादव,जोगेन्दर, गोरख यादव, महेश कुमार चौधरी, सहित अनेक लेखपाल उपस्थित रहे। मेहनगर संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेशलेखपाल संघ द्वारा पूर्व में लम्बित मांगो पर शासन द्वारा रुचि न लेने और प्रगति न होने पर विगत मंगलवार को उपशाखा केअध्यक्ष राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिलीप कुमार एमिथिलेश मौर्य, गुरुदेव पाण्डेय, अच्छे लाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह सहित तमाम लोग रहे। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर अध्यक्ष राजबहादुर यादव की अध्यक्षता में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर निजामाबाद के लेखपालों ने संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया इस अवसर पर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपाल संघ निजामाबाद के राधेश्याम मंत्री रमाशंकर यादव, विक्रांत सिंह लाल, धार यादव, रविकांत यादव, शैलेश यादव, अशोक सिंह, धर्मजीत तिवारी, लाल बहादुर सिंह, इफ्तेखार अली, रोशन कुमार आदि शामिल रहे।
सदर तहसील में लेखपाल संघ के धरने को संबोधित करते रामसमुझ श्रीवास्तव।- फोटो : AZAMGARH