Azamgarh News : आजमगढ़ में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक और युवती के दोस्तों ने मिलकर यह शादी करवाई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक सप्ताह पहले कोर्ट मैरिज भी किया था लेकिन उसका सर्टिफिकेट नहीं मिला था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में मुस्लिम लड़की और हिन्दू लड़के की शादी से मंदिर में शादी की है। बरदह थाना क्षेत्र में प्यार करने वाले दो अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी हिंदू रीति रिवाज से ठेकमा बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर में हुई।
विज्ञापन
मुस्लिम युवती ने हिन्दू लड़के को अपना जीवन साथी बनाया है। सात फेरों के बाद लड़के के कुछ परिजन और वहां मौजूद लोगों ने उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। बताया गया कि बरदह थाना क्षेत्र के गिड़उर गांव की मुस्लिम युवती की दोस्ती ठेकमा बाजार के रहने वाले लड़के से हुई थी। काफी समय से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे।
बताया जा रहा है कि मुस्लिम लड़की और हिन्दू लड़के ने एक सप्ताह पूर्व कोर्ट मैरिज भी कर ली थी लेकिन वहां से अभी तक प्रमाण-पत्र नहीं मिला था। वहीं, काफी दिन बितने के बाद मुस्लिम लड़की ने खुद शादी करने की बात कही तो हिन्दू लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव के ही रामजानकी मंदिर में पूरी व्यवस्था करवा दी। इस दाैरान दोनों के माता-पिता माैजूद नहीं थे। युवक और युवती पहले घर से कई बार भाग भी चुके हैं।