फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोडवेज बसों में टूटी खिड़कियों से घुसी ठंडी हवा तो नपेंगे आरएम-एआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ठंड को देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी रोडवेज बसों में हवा जाने के रास्तों को बंद करने का फरमान जारी किया है। इसके लिए सप्ताह भर की मोहलत दी गई है। चेकिंग के दौरान अगर बसों में टूटी खिड़कियों या कहीं भी हवा घुसने का रास्ता दिखा तो संबंधित आरएम व एआरएम पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक आरएन वर्मा ने कहा है कि ठंड को देखते हुए किसी भी दशा में अनफिट बसें मार्ग पर न भेजी जाएं। वाइपर चालू हालत में होने चाहिए। बसों के सभी शीशे फिट हों, बस में सभी खिड़कियों पर शीशे होने चाहिए। यही नहीं यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शीशे छोटे-बड़े न हों और उनके बीच में झिर्री न हो। विंडो ग्लास में आवश्यकतानुसार यू-प्लाक लगवा दिए जाएं। इससे शीशे बंद रहें। अपने आप न खुलें। बस की बॉडी और फर्श के छेद को बंद किया जाए। ताकि बस के अंदर हवा न आ सके। पैसेंजर डोर को सही कराने की हिदायत दी गई है ताकि बंद करने पर कोई झिर्री बाकी न रह जाए जिससे ठंडी हवा अंदर आ सके। बसों की हेडलाइट में ऑलवेदर बल्ब लगे होने चाहिए। इंडीकेटर व बैक लाइट चालू हालत में होने चाहिए। साथ ही स्पेसिफिकेशन का रिफ्लेक्टर टैप बसों के चारों तरफ लगी होनी चाहिए। कोट
विज्ञापन


डिपो की सभी बसों को फिट किया जा रहा है। खराब बसों को रूट ऑफ कर दिया गया है। ठंड में यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

मनोज कुमार वाजपेयी,आरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें