फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदकर छोड़ दिया संपर्क मार्ग

Sun, 25 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव ब्लाक के असाउर गांव को मुबारकपुर नगर सहित कई गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को जेसीबी द्वारा खोद दिए जाने से मार्ग पर आवागमन बाधित है।
विज्ञापन


इससे परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा और लोगों बाधित रास्ते पर प्रदर्शन किया । सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि असाउर गांव में एक व्यक्ति जेसीबी मशीन से अवैध खनन करवा रहा था। जिससे नाराज होकर देवली खालसा निवासी दूसरे  व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से रास्ते को खोदवाकर आवागमन बाधित कर दिया। रास्ता खोदे जाने से वाहन तो दूर लोगों का उक्त मार्ग से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को खोदे गए मार्ग पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाने के एसआई दिनेश पाठक हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी।

इस मौके पर ग्राम प्रधान नोमान अहमद, अब्दुल कलाम, महताब, मंजूर, किताबू, गोपी चंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें