आजमगढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की अधिसूचना लगने व कोविड-19 के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने दी।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की अधिसूचना लग जाने व कोविड-19 के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिए जाने का निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी, प्रभारी अधिकारी व मजिस्ट्रेट अथव कोविड-19 के सेक्टर प्रभारी को मुख्यालय से बाहर या अवकाश पर जाना हो, तो वह निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही अवकाश प्रार्थना पत्र पर अपने प्रतिस्थानी को सूचित करने का विवरण अंकित करेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकार की पूर्वानुमति के बाद ही कोई अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय से बाहर जाएगा। बिना अवकाश स्वीकार कराए कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नही जाएगा।