फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहनूपुर रिंग बांध में हो रहा रिसाव, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के बाद घटाव का क्रम शुरू हो गया है। लेकिन नदी अभी भी खतरा बिंदू से ऊपर बनी हुई है। वहीं शनिवार की शाम सहनूपुर गांव के सामने रिंग बांध से रिसाव शुरू हो गया। रिसाव शुरू होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

सहनूपुर गांव के सामने राजू गोड के खेत पर सहनूपुर रिंग बांध से रिसाव दोपहर शुरू हुआ ।शाम होते-होते रिसाव की गति तेज हो गई ।ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है ।अगर कहीं रिंग बांध टूटा तो पूरा गांव जलमग्न हो जाएगा ।फसल बर्बाद हो जाएगी। इसकी सूचना जब बाढ़ खंड क्षेत्र को दिया गया तो लोगों ने जाकर दोपहर में बोरी रखकर बांधने का प्रयास किया ।पानी थोड़ा-थोड़ा आ रहा था। शाम होते-होते रिसाव तेज हो गया और गांव के लोगों की धड़कन बढ़ने लगी ।अभी रिसाव हो ही रहा है ।अगर बंधा डैमेज हुआ तो पूरी आबादी सहनूपुर, बनियापार, मठिया आदि गांव प्रभावित हो जाएंगे। बदरहुंआ नाला गेज से करीब दो किमी आगे सहनु पुर गांव के ठीक बीचोबीच यह रिसाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें