फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Sat, 05 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ती जा रही है। विश्वविद्यालय अभियान द्वारा चलाए गए पोस्टकार्ड अभियान में हर कोई अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। शुक्रवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने इस अभियान में शामिल होकर सपा मुखिया और मुख्यमंत्री को पास्टकार्ड लिखा।
विज्ञापन

दीवानी बार अभिभाषक संघ के मंत्री जगदंबा प्रसाद पांडेय ने कहा कि जनपद के लाखों युवा विश्वविद्यालय की मांग वर्षों से करते रहे है। इसलिए मुख्यमंत्री से निवेदन है कि जनपदवासियों की मांग को पूरी करें। अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय आजमगढ़ मंडल के लाखों युवाओं का सपना पूरा करेगा। लाखों युवा उच्च और तकनीकि शिक्षा प्राप्त करेंगे। पूर्व मंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद का प्रत्येक अधिवक्ता विश्वविद्यालय अभियान के साथ खड़ा है। विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत भूषण ने कहा कि विश्वविद्यालय की मांग के साथ जनपद के शिक्षक, छात्र, अधिवक्ता, चिकित्सक, पत्रकार, व्यापारी, साहित्यकार आदि सभी संगठन खड़े हैं। यह प्रत्येक जनपदवासी की मांग है। इस मौके पर अरूण पांडेय, नवीनचंद्र अस्थाना, नजीर अहमद मंसूरी, प्रमोद सोनकर, बृजेश नंदन पांडेय, विजय बहादुर सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें