फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अधिवक्ता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने की मजबूत कड़ी

विज्ञापन
06 फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह। संवाद
विज्ञापन
- तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फूलपुर। तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को तहसील सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी लाल श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वेद प्रकाश सिंह, प्रबंध निदेशक विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान ने कहा कि अधिवक्ता समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

शपथ लेने वालों में अध्यक्ष श्रीराम यादव, महामंत्री सुभाष यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, प्रशासन मंत्री जानेशार अख्तर और पुस्तकालय मंत्री रामानंद यादव शामिल रहे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों से अधिवक्ता हित एवं न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपेक्षा की गई। विशिष्ट अतिथि एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर एवं सकारात्मक संबंध न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि उन्होंने सदैव अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। समारोह को वरिष्ठ अधिवक्ता इंदुशेखर पाठक, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व मंत्री संजय कुमार, राम नारायण यादव, लालचंद यादव, इश्तियाक, अरविंद पाठक (बार संघ अध्यक्ष आजमगढ़) आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर रमेश चंद शुक्ला, सैय्यद शमीम काजिम, विजय सिंह, राज कुमार, अनिल पांडेय, अतुल राय, नीरज पांडेय, सतीराम यादव, विमलेश, फूलचंद यादव, संजय, अंगद यादव, हृदय नारायण मिश्र, कमलेश आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें