फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी चार्ज कराने वालों पर दर्ज हो मुकदमा

Tue, 05 Jan 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता राजनरायन सिंह हत्याकांड को लेकर संयुक्त अधिवक्ता संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट में धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने हत्या के मामले में जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बलिया जिले के बेल्थरारोड तहसील के धरनारत अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। साथ ही एसडीएम बेल्थरारोड के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन



अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली से राजनरायन के परिवार को न्याय मिलते नहीं दिख रहा है। कहा कि हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अधिवक्ताओं ने परिवारीजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 50 लाख रुपये दिए जाने की मांग की।


इस दौरान बेल्थरारोड तहसील में धरनारत अधिवक्ताओं पर उप जिलाधिकारी द्वारा लाठीचार्ज कराए जाने और झूठे मुकदमों में फंसाए जाने की घटना की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक बलिया से घटना की प्राथमिकी दर्ज कर उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन



धरने में अधिवक्ता त्रिभुवनपति तिवारी, नरेंद्र सिंह, आद्या प्रसाद सिंह, रामानंद यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवकरन सिंह, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, रफीउलहसन, सूर्यभान सिंह, बेचू सिंह, मोहित राम, रामकृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव सिंह और संचालन मंत्री अनिल कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें