फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था सुधारें, पुलिस को दी शाबासी

Sat, 19 Aug 2017 11:33 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंडल में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने आए डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि मंडल के कानून व्यवस्था से अभी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हूं। बीते कुछ दिनों से आजमगढ़ जिले की पुलिस अच्छा काम कर रही है। पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसवालों को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया जाएगा।  
विज्ञापन


पुलिसवालों की समस्याओं पर बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि विकट परिस्थितियों में ही पुलिसवालों की ड्यूटी आठ घंटे से अधिक लगाई जाती है। अन्यथा सामान्य के दिनों में पुलिस की ड्यूटी आठ घंटे ही रहती है। यदि इससे अधिक की ड्यूटी लगाई जा रही तो वह गलत है। एसपी इसकी निगरानी कर इसका हल कराएं। डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि विभाग में करीब एक लाख पुलिसकर्मियों की कमी है। लेकिन यह स्थान एकाएक नहीं भरा जा सकता। इसके लिए प्रतिवर्ष 30 हजार पुलिसवालों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। छेडख़ानी के मामलों की रोकधाम के लिए पर्याप्त महिला पुलिसबल न होने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि करीब 16 हजार महिला सिपाहियों की ट्रेन बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें थानों पर तैनात कर दिया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीज को धनाभाव के चलते डाक्टर उन्हें अपने यहां नहीं रोक सकते हैं। यदि कहीं इस प्रकार का कोई मामला हो तो इस संबंध में डीएम या एसपी से सीधे शिकायत की जा सकती है। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें