फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ‘अखिल गीत शोध दृष्टि’ के संयुक्तांक का लोकार्पण

विज्ञापन
लोकापर्ण के दौरान मौजूद निधि शैक्षिक एवं शोध संस्थान और शैदा साहित्य मंडल के लोग। श्रोत-संगठन
विज्ञापन
आजमगढ़। निधि शैक्षिक एवं शोध संस्थान तथा शैदा साहित्य मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘अखिल गीत शोध दृष्टि’ अंतरराष्ट्रीय अर्द्धवार्षिक पियर-रिव्यूड शोध जर्नल के संयुक्तांक 25-26 का लोकार्पण समारोह डॉ. भक्तवत्सल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
साल 2010 से आजमगढ़ से प्रकाशित हो रही इस शोध पत्रिका का संपादन प्रो. गीता सिंह ‘शिक्षक श्री’, अध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, डीएवी पीजी कॉलेज तथा प्रधान संपादन प्रो. अखिलेश चंद्र, शिक्षा संकाय, श्रीगांधी पीजी कॉलेज, मालटारी के निर्देशन में निरंतर किया जा रहा है। वर्तमान संयुक्तांक की अतिथि संपादक डॉ. निधि सिंह, अतिथि प्रवक्ता, हिंदी विभाग, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय हैं। संपादक प्रो. गीता सिंह ने कहा कि यह शोध पत्रिका देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों तथा संबद्ध महाविद्यालयों में हो रहे शोध कार्यों के प्रकाशन का एक महत्वपूर्ण मंच है। प्रधान संपादक प्रो. अखिलेश चंद्र ने कहा कि वर्तमान संयुक्तांक पूर्ववर्ती अंकों की भांति अत्यंत समृद्ध एवं शोधपरक है। इस अंक में 39 विद्वानों के शोध-पत्रों का 246 पृष्ठों में प्रकाशन किया गया है। समारोह में राजेश अस्थाना ‘अनंत’, अजय गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अंबरीश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें