फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल आरएसएस के नाम की थी 12 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
आजमगढ़ के लालगंज तहसील में अपनी संपत्ति आरएसएस के सेवा भारती के नाम करने पहुंचे राज्यसभी सांसद अ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ के लालगंज के तरवां तहसील के निवासी राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। जनपद में जिसने भी ये खबर सुनी स्तब्ध रह गया। उनका पिछले छह माह से सिंगापुर में इलाज चल रहा था। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले अमर सिंह अपनी संपत्ति आरएसएस के नाम करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे थे।
विज्ञापन

22 फरवरी 2019 को राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अपनी संपत्ति को आरएसएस के नाम रजिस्ट्री लालगंज तहसील में की थी। पहले उक्त जमीन को आरएसएस को लीज पर देने की बात चल रही थी, लेकिन अमर सिंह ने अपनी 12 करोड़ की संपत्ति को हमेशा के लिए आरएसएस को देने का फैसला किया। तरवां के अपने मकान और जमीन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नाम पर रजिस्ट्री की थी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अमर सिंह ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के साथ ही आजम खां और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था।
उस समय उन्होंने कहा था कि अगला चुनाव पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच होगा, जिसमें जनता मोदी को चुनेगी। राहुल गांधी भले ही पीएम मोदी से छोटे हो पर विपक्ष में वे सबसे बड़े नेता हैं। इसका उदाहरण मध्यप्रदेश का चुनाव है। प्रियंका गांधी के लिए अमर सिंह ने अपनी राय दी थी। कहा था कि प्रियंका गांधी जैसी मेहनती नेत्री के राजनीति में आने से देश से कॉकरोच पार्टियां का खात्मा होगा और सिर्फ दो राष्ट्रीय दल रहेंगे। अमर सिंह ने कहा था कि मायावती पीएम बनने का सपना देख रही हैं, जबकि वो सिर्फ आधी यूपी की लीडर हैं। शिवपाल को सपोर्ट करने के सवाल पर कहा था कि कई बार बबुआ ने मेरा चीर हरण किया है। बबुआ ने कई बार कहा कि मैं बाहरी हूं। अब तो मैं नहीं हूं फिर वो एक क्यों नहीं हो जाते। आजम खां को हाशिये पर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बब़ुआ बहुत चालू है। उसे मालूम है कि कब क्या करना है। उसकी भी घर वापसी होगी। एक दिन बबुआ को भी संघी भाषा बोलनी है। अखिलेश के बीजेपी के साथ आने के सवाल पर कहा था कि बबुआ का तो पता नहीं, लेकिन मायावती बीजेपी के साथ आ सकती हैं। क्योंकि उन्हें खुद पता नहीं कि वह कब क्या करेंगी। साथ ही मायावती की तुलना अमर सिंह ने योगमाया से की थी।

आजमगढ़ के लालगंज तहसील में अपनी संपत्ति आरएसएस के सेवा भारती के नाम करने पहुंचे राज्यसभी सांसद अ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें