फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में रिक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर 30 जुलाई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को अब एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि को 30 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो किसी कारणवश पूर्व चरणों में प्रवेश नहीं ले पाए थे। यह उनके लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने का अंतिम अवसर होगा।
प्रवेश की प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रवेश सहायता केंद्र (प्रशासनिक भवन) में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए छात्रों को प्रारंभिक पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके उपरांत उन्हें तत्काल प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर उच्च शिक्षा की दिशा में एक सशक्त शुरुआत करें। यह अवसर उन छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो विश्वविद्यालय परिसर में संचालित गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रमों में अध्ययन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें