फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 72 ने भरे परचे

Sat, 10 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चार चरणों में संपन्न होने वाले पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को सभी चरणों का नामांकन सकुशल संपन्न हो गया। चौथे चरण के लिए अंतिम दिन हुए जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी देखने को मिली। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पांच ब्लाकों की 18 सीटों पर कुल 72 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


चतुर्थ चरण के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को लालगंज, पल्हना, तरवां, ठेकमा और मेहनगर के जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन हुआ। इसमें ठेकमा विकास खंड की चारी सीटों के लिए दूसरे दिन 19 लोगों ने नामांकन किया।

इसमें गोमाडीह पर छह, ठेकमा पर तीन, सरायमोहन से दो और बरदह सीट से आठ नामांकन दाखिल हुए। इस प्रकार दो दिन में ठेकमा विकास खंड में कुल 87 नामांकन दाखिल हुए। पल्हना विकास खंड की दो सीटों के लिए कुल चार लोगों ने नामांकन किया। इसमें लहुआं कला में चार लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


इस प्रकार दोनों सीटों पर दो दिनों में कुल 45 नामांकन दाखिल हुए। तरवां विकास खंड की चार सीटों पर दूसरे दिन कुल 21 नामांकन दाखिल हुए। इसमें राजेपुर में चार, ऊंचहुआ में तीन और मेहनाजपुर में चार नामांकन शामिल हैं। इस प्रकार दो दिनों में कुल 93 नामांकन दाखिल हुए।

लालगंज विकास खंड की चार सीटों के लिए दूसरे दिन कुल 16 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। इसमें कैथी शंकरपुर से दो, देवगांव से पांच, सिधौना से आठ और बैरीडीह से एक लोगों ने नामांकन किया। इस प्रकार दो दिनों में कुल 66 लोगों ने नामांकन किया। मेहनगर विकास खंड की चार जिला पंचायत सीटों के लिए अंतिम दिन कुल 12 लोगों ने नामांकन किया। इसमें कम्हरिया से छह, बछवल से तीन और गोपालपुर से तीन लोगों ने नामांकन किया।

इस प्रकार चार जिला पंचायत सीट के लिए 72 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। दो दिन हुए नामांकन में पांच ब्लाकों की 18 जिला पंचायत सीटों के लिए 363 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें