फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हुई जमीन खरीद, डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार देर रात कलेक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे परियोजना के तहत 24 जून से अब तक किए गए बैनामे की समीक्षा की गई। आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने पर डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित लेखपालों को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष जल्द से जल्द जमीन का बैनामा कराएं। लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 230 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जानी है। अभी 58 फीसदी जमीन की ही खरीद हो सकी है। एक सप्ताह पहले मुख्य सचिव ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के दौरान जुलाई में 90 फीसदी जमीन की खरीद के निर्देश दिए थे। सभी को लक्ष्य का आवंटन किया गया था। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि लेखपालों को गोरखपुर लिंक एक्सपे्रस-वे परियोजना के तहत जमीन का बैनामा करने में कहीं कोई समस्या आती है तो उसका तत्काल निराकरण कराएं। लेखपालों को यह भी निर्देश दिए कि जिन किसानों ने जमीन के बैनामे की सहमति दे दी है उन किसानों के जमीन का बैनामा तुरंत कराएं। मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि इसकी मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सीआरओ हरी शंकर, एडीएम फाइनेंस गुरू प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें