फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बैफल शूटिंग रेंज निर्माण में जमीन का फंसा पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले को मिलने वाली फायरिंग रेंज का मामला फंसता दिख रहा है। गंभीरवन के 25 एकड़ चिह्नित स्थान को बैफल शूटिंग रेंज के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा है। कार्यदायी संस्था लोनिवि ने इसके लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर जमीन के सत्यापन कराने की मांग की है। वाराणसी जोन की पुलिस के लिए आजमगढ़ में बैफल शूटिंग रेंज के निर्माण की शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। इसके लिए जिला प्रशासन को गंभीरवन में जमीन की उपलब्धता भी मिल गई है। यहां 25 एकड़ जमीन शूटिंग रेंज के लिए चयनित की गई है।
विज्ञापन

शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
कार्यदायी संस्था ने जब जगह का मौका मुआयना किया तो जमीन फायरिंग रेंज के अनुकूल उसे नहीं मिली। यहां 100 मीटर रेंज के लिए 250 गुणा 150 मीटर की जमीन की आवश्यकता है। यानि 350 मीटर तक एकदम खाली जगह होनी चाहिए। जबकि जो जमीन बैफल शूटिंग रेंज के लिए चयनित की गई है, उसके बगल में अटल आवासीय परिसर है।
साथ ही बगल में फोरेंसिक लैब का निर्माण होना भी प्रस्तावित है। ऐसे में कार्यदायी संस्था पुलिस विभाग की ओर से दी गई जमीन को उपयुक्त नहीं मान रहा है। संस्था इसके लिए पुलिस मुख्यालय लखनऊ को पत्र लिखकर जमीन की एक बार विधिवत जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें