फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एनपीजेआर ने एमबीबीएस 21 बैच को 82 रनों से हराया

विज्ञापन
24 पीजीआई में खेल प्रतियोगिता के फाइनल में जीती टीम को किया गया पुरस्कृत। संवाद
विज्ञापन
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस दिवसीय वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है। सोमवार को पुरुष क्रिकेट के फाइनल मुकाबले खेले गए वहीं, महिला क्रिकेट की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

पुरुष क्रिकेट फाइनल में एनपीजेआर और एमबीबीएस 21 बैच के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनपीजेआर ने 12 ओवरों में महज दो विकेट खोकर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। डॉ. तेजस्वी त्रिपाठी ने 34 गेंदों पर छक्कों-चौकों की बौछार लगाते हुए नाबाद 106 रनों का विस्फोटक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमबीबीएस 21 बैच की टीम 12 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर केवल 117 रन ही बना सकी। एनपीजेआर ने 82 रनों के अंतर से खिताब पर कब्जा जमा लिया। डॉ. तेजस्वी त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरी ओर महिला क्रिकेट में हॉस्टलर्स और थंडर गर्ल्स के बीच एकतरफा मुकाबला हुआ। बल्लेबाजी करने उतरी हॉस्टलर्स की टीम तीन विकेट खोकर निर्धारित ओवरों में महज 27 रन ही बना सकी।जवाब में थंडर गर्ल्स ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 1.4 ओवर में 28 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 विकेट से जीत हासिल की। डॉ. कामाक्षी त्यागी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें