फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कबड्डी के बालिका वर्ग में लक्ष्मीबाई की टीम विजेता

विज्ञापन
23 : दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
आजमगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जीज मेरा युवा भारत के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को तरवॉ ब्लॉक के श्री राम प्रताप आदर्श इंटर कॉलेज, बहलोलपुर में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद सहित अन्य खेल विधाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में टीम अब्दुल कलाम विजेता रही, जबकि टीम चंद्रशेखर आजाद उप-विजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग में टीम लक्ष्मीबाई विजेता रही और टीम मदर टेरेसा उप-विजेता रही। प्रतियोगिता में विकास खंड तरवॉ, बहोरवा, गदाईपुर, परमानपुर, बहलोलपुर, विजयपुर, फिरोजपुर, चौडीगंज, भिलिहिली, चोकीगजोर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि रामानंद राजभर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारीपूर्वक प्रयत्नशील रहने की सलाह दी। विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन रामानंद राजभर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में जंग बहादुर यादव, प्रधानाचार्य रीना यादव, शिक्षकगण रीता कुशवाहा, सुधा रानी मौर्य, रजत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें