फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां पर है रैन बसेरा... : जमीन पर सो रहे लोगों की बात सुन हैरान हुए अधिकारी, कर रहे थे पड़ताल; लगाई फटकार

Fri, 13 Dec 2024 07:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ में अधिकारियों की टीम जब रैन बसेरों की पड़ताल करने पहुंची तो सच्चाई जान वे भी हैरान हो गए। रोडवेज परिसर में यात्री भूतल पर इधर-उधर सो रहे थे। उन्हें भी बसेरे में भेजा गया। इस पर अन्य कर्मचारियों से भी बातचीत के साथ व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रैन बसेरे में कर्मचारियों से बातचीत करते जिले के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में पड़ रही ठंड को देखते हुए बीती रात प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइन, रोडवेज, राज्य परिवहन निगम, जिला महिला चिकित्सालय व मंडलीय जिला चिकित्सालय में रैन बसेरे की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


खुले में सोते मिले एक व्यक्ति को रैन बसेरे में पहुंचाया। सबसे पहले अधिकारियों की टीम नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा संचालित कलेक्ट्रेट के समीप रिक्शा स्टैंड स्थित रैन बसेरे पर पहुंची। अधिकारियों ने रैन बसेरे में व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, रैन बसेरे में रूके लोगों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी को रैन बसेरे का बड़ा बोर्ड लगवाने, पानी की व्यवस्था करने, साफ-सफाई रखने को लेकर निर्देश दिए।

ईओ से कहा कि इसकी भी व्यवस्था की जाए कि जो लोग रात में इधर-उधर भटकते मिलें, उनको इस रैन बसेरे का पता बता कर भेजा जाए। इसके बाद अधिकारियों की टीम रोडवेज परिसर पर पहुंची। अधिकारियों ने मुख्य भवन के भूतल पर अंदर कई यात्रियों को सोते हुए देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों को भेजा रैन बसेरा
कुछ मजदूर भी इधर-उधर सो रहे थे। अधिकारियों ने कुछ यात्रियों को जगा कर जमीन पर सोने की वजह पूछी तो बताया गया कि उनको कुछ नहीं बताया गया है कि कहां पर रैन बसेरा है। अधिकारियों ने इसके बाद कई वर्षों से बंद पड़े शॉपिंग मॉल की तरफ रुख किया। वह भी बंद था। जिस पर अधिकारियों ने आरएम से संपर्क कर परिसर में बने शॉपिंग मॉल को खोलने का निर्देश दिया।



अधिकारियों ने परिसर में अन्य व्यवस्था का भी जायजा लिया। वहीं, जमीन पर चादर बिछा कर सो रहे एक मजदूर को अधिकारियों ने रैन बसेरे में भिजवाया। जहां पर बिस्तर पर व्यवस्था की गई थी। वहीं, उसको कंबल देने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों की टीम जिला महिला चिकित्सालय के रैन बसेरे पर पहुंचकर वहां का जायजा ली।

रैन बसेरे में कर्मचारी बगल में कमरा बंद करके सो गया था, जिसको उठाकर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। यह भी निर्देश दिया कि यहां पर पूरी व्यवस्था चाहिए। एक व्यक्ति लगातार यहां पर मॉनिटरिंग करता रहे। इसके बाद अधिकारियों की टीम मंडलीय जिला चिकित्सालय पर पहुंची। जहां पर रैन बसेरे की स्थिति को लेकर सीएमओ तथा एसआईसी को निर्देश दिए गए। 

प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ परीक्षित खटाना ने बताया कि शासन के निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए रात में रैन बसेरे की व्यवस्था को चुस्त बनाए रखने को लेकर यह निरीक्षण किया गया है। जरूरतमंदों को कंबल दिया गया है। हालांकि, वृहद स्तर पर भी कंबल का वितरण बाद में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें