फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : चोरों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा, एसपी ऑफिस में तैनात कर्मी के घर लाखों की चोरी; पहुंची टीम

Fri, 13 Dec 2024 08:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ के एसपी कार्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मी के किराए के कमरे का ताला तोड़ा गया है। सूचना मिलते ही माैके पर एक टीम जांच के लिए पहुंच गई। हालांकि, उन्हें कोई सुराग नहीं मिला है। शिकायत दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी के कमरे पर पड़ताल करती जांच टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के एसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात शहर कोतवाली के रैदोपुर निवासी महिला पुलिसकर्मी के घर में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। परिवार को इसकी जानकारी शुक्रवार की दोपहर रिश्तेदार के यहां से लौटने पर हुई। मौके पर शहर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम पहुंचकर जांच-पड़ताल की लेकिन कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लग सके।

विज्ञापन


फतेहपुर जनपद निवासी गगन जोशी की पत्नी अंशु गुप्ता आजमगढ़ में एसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात हैं। वह शहर कोतवाली के रैदोपुर मोहल्ला निवासी विजय कुमार के मकान में किराए कमरा पर लिया था। 15 दिन पूर्व ही वह सिधारी से यहां शिफ्ट हुई थीं।

विज्ञापन


अंशु गुप्ता तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने पति गगन के साथ नौ दिसंबर को प्रयागराज में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां गईं थीं। शुक्रवार की दोपहर वह अपने पति के साथ घर पहुंची। घर के मुख्य द्वार पर लगे चैनल गेट का ताला खोला और अंदर गईं तो कमरे की आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी में रखे करीब ढाई लाख के जेवरात, जरूरी अभिलेख और ब्लैंकेट चोरी हो गए थे।

अंशु ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर शहर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम पहुंच गई। टीम ने घर का कोना-कोना चेक किया। पुलिस घटना को देख दंग रही कि चोर घर का ताला तोड़े बिना घर में घुसे और घर को साफ कर चले गए। टीम को जांच-पड़ताल में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन

सूंघने में नाकाम रही खोजी कुतिया
अपराध की रोकथाम में राज्य पुलिस के लिए खोजी कुत्तों की अहम भूमिका है। यही कारण है कि पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपने बेड़े में खोजी कुत्तों (ट्रैकिंग डॉग) को रखा है, लेकिन वह भी कहीं-कहीं नाकाम भी हो जाते हैं। इसकी बानगी शुक्रवार को रैदोपुर में देखने को मिली। चोरी की घटना की सूचना के बाद डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। खोजी कुतिया पहले घटना स्थल पर पहुंच कर सूंघ कर आगे बढ़ी। वह गली में कुछ दूर तक तो गई लेकिन बाद में भटक गई। इसके कारण पुलिस को कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

बोले अधिकारी
चोरी की जानकारी मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें