फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर लोहरा में नहीं होगी कुर्बानी, शांति बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बकरीद पर कुर्बानी पर प्रतिबंध है। जिसके अनुपालन को लेकर एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में गांव में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप त्यौहार मनाने की अपील की गई। कुर्बानी पर प्रतिबंध होने के चलते किसी भी प्रकार की कुर्बानी गांव में न करने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

वर्षों पूर्व बकरीद पर्व पर लोहरा गांव में विवाद हुआ था तब से गांव में कुर्बानी पर हाईकोर्ट की रोक है। प्रशासनिक अमला हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन को लेकर त्यौहार के पूर्व से ही गांव में डेरा डाल देता है। गांव के लोगों द्वारा पाले गए पशुओं को बकरीद के एक दिन पूर्व ही अन्यत्र भेज दिया जाता है। इतना ही नहीं गांव में कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक है। एक अगस्त को बकरीद का पर्व है। जिसे देखते हुए एडीम प्रशासन नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार को लोहरा गांव में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें सभी धर्मों के लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से बिना मवेशियों की कुर्बानी, बकरीद का पर्व मनाए जाने की अपील किया गया। एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए मस्जिदों में एक साथ पांच लोग नमाज अदा कर सकते हैं। शेष लोग घरों पर ही नमाज अदा करें। इस अवसर पर एसडीएम सदर रावेंद्र सिंह, सीओ अकमल खान, चौकी प्रभारी लोहरी अश्वनी मिश्रा, प्रधान वासिक अहमद, तेज बहादुर, अबू हासिम, जूठन चौधरी, मंजूर अहमद, साबिर, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें